Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीट पुलिसिंग के पुराने मोबाइल नंबर से बढ़ी परेशानी:बस्ती में नए नंबर...

बीट पुलिसिंग के पुराने मोबाइल नंबर से बढ़ी परेशानी:बस्ती में नए नंबर अपडेट नहीं, सीओ ने दिए निर्देश, स्थानांतरित बीपीओ के नाम-नंबर तत्काल अपडेट होंगे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में गांवों में पुलिस से सीधा संपर्क बनाए रखने के लिए शुरू की गई बीट पुलिसिंग व्यवस्था में अपडेट की कमी सामने आई है। कई स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके बीट पुलिस अधिकारियों (बीपीओ) के नाम और मोबाइल नंबर अब भी सार्वजनिक स्थलों पर दर्ज हैं। इससे जरूरत के समय ग्रामीणों को सही पुलिस अधिकारी से संपर्क करने में परेशानी हो रही है। पुलिस की ओर से गांवों में सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों और प्राथमिक विद्यालयों की दीवारों पर बीट पुलिस अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराए गए थे। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस अधिकारी से सीधे संपर्क की सुविधा देना और शिकायतों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाना था। हालांकि, बीपीओ के स्थानांतरण के बाद कई जगह उनके स्थान पर नियुक्त नए अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। ऐसे में पुराने नंबरों पर संपर्क करने पर लोगों को संबंधित अधिकारी के स्थानांतरण की जानकारी मिलती है। छावनी थाना क्षेत्र में भी ऐसी स्थिति सामने आई। थाना परिसर की महिला हेल्प डेस्क पर पुराने थानाध्यक्ष का नाम दर्ज मिला। राम-जानकी तिराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास हल्का और बीट प्रभारियों के जो मोबाइल नंबर दर्ज हैं, उनमें कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण पहले ही हो चुका है। गोसाईं, खानकला और अमोढ़ा ग्राम सभाओं में बीपीओ का नंबर दर्ज नहीं मिला। पूरे हेमराज ग्राम सभा के आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार पर बीट अधिकारी अनिल भारती का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है, जबकि उनके स्थानांतरण को करीब दो वर्ष होने वाले हैं। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित हो चुके बीट पुलिस अधिकारियों के स्थान पर नियुक्त नए अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अपडेट कराए जाएं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular