#बस्ती_न्यूज
बस्ती के देईसांड बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारा। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने मेडिकल स्टोर के अंदर संचालित इस कथित क्लीनिक को सील कर दिया और आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि बानपुर तिराहे के पास देईसांड बाजार में एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर के भीतर क्लीनिक चला रहा था। वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसके पास न तो कोई वैध चिकित्सकीय पंजीकरण था और न ही मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस। छापेमारी के दौरान टीम को क्लीनिक से उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, चिकित्सकीय पर्चे और अन्य दस्तावेज मिले। इन पर्चों पर एमबीबीएस सहित कई अन्य डिग्रियों का उल्लेख था, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा कार्य करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मेडिकल स्टोर सील, संचालक फरार:देईसांड में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












