Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में मतदाता सूची से 118 नाम हटाने का मामला:ओटीपी के दुरुपयोग...

बस्ती में मतदाता सूची से 118 नाम हटाने का मामला:ओटीपी के दुरुपयोग का आरोप, तीन के खिलाफ FIR, जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से 118 मतदाताओं के नाम कथित रूप से अनाधिकृत तरीके से हटाए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपजिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में ओटीपी के कथित दुरुपयोग कर पोर्टल पर फीडिंग किए जाने का उल्लेख है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तहसील रुधौली से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर दर्ज किया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट में बताया गया कि 28 मई 2026 को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की फीडिंग के दौरान पोर्टल का ओटीपी मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। यह ओटीपी राजस्व निरीक्षक रितेश नयन को मिला था, जिसे उन्होंने फिरोज अहमद (ब्लॉक रुधौली) और सुभाषचंद्र (एडीओ पंचायत, साऊंघाट) के साथ डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग के लिए साझा किया था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दिन बिना किसी सक्षम आदेश या रिपोर्ट के 118 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए। संबंधित धाराओं में मुकदमा आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनाधिकृत रूप से ओटीपी का उपयोग कर किसी कंप्यूटर आईपी के माध्यम से पोर्टल पर फीडिंग की और मतदाताओं के नाम हटाए। उपजिलाधिकारी रुधौली की संस्तुति पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9.30 बजे प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सुभाषचंद्र, फिरोज अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular