महराजगंज के पनियरा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना में एक निजी पोखरे में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। पोखरे की पटरी पर मगरमच्छ दिखा सुचितपुर बघौना निवासी रामप्रवेश निषाद मत्स्य पालन का कार्य करते हैं। बुधवार को जब वह अपने निजी पोखरे की देखभाल के लिए पहुंचे, तो उनकी नजर पोखरे की पटरी पर बैठे एक मगरमच्छ पर पड़ी। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया, लेकिन कुछ ही देर बाद मगरमच्छ पानी में उतर गया। रामप्रवेश का कहना है कि मगरमच्छ काफी बड़ा था। मगरमच्छ दोबारा दिखाई नहीं दिया घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग को सूचित किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिकेश बहादुर नायक के निर्देश पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष कुमार तिवारी, वन दरोगा रितेश यादव और वनकर्मी अशोक चौरसिया की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पोखरे और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन मगरमच्छ दोबारा दिखाई नहीं दिया। बच्चों को तालाब से दूर रखने को कहा वन विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को पोखरे के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों को तालाब से दूर रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही पोखरे के मालिक को भी बिना सूचना दिए पानी में उतरने से मना किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया- फिलहाल मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि मगरमच्छ दोबारा दिखाई देता है, तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सुचितपुर बघौना के पोखरे में दिखा मगरमच्छ, VIDEO:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी की सतर्कता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












