Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल में बंद मकान से लाखों की चोरी का मामला:अज्ञात चोरों के...

परतावल में बंद मकान से लाखों की चोरी का मामला:अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


परतावल के शिव नगर मोहल्ले में 24 मई की रात एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित शिव नगर वार्ड निवासी नरेंद्र पटेल इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यवसाय करते हैं। उनका परिवार 24 मई को कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा में एक रिश्तेदारी में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद घर में घुसकर अलमारी और कमरों के ताले तोड़ दिए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। 26 मई को जब परिवार घर लौटा, तो दरवाजा खुला मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब थे। शिकायतकर्ता नरेंद्र पटेल ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments