निचलौल में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। जिले में इस समय खरीफ फसलों की तैयारी जोरों पर चल रही है। किसान धान की नर्सरी डालने, खेतों की जुताई कराने और रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच डीजल संकट के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन लगाकर किसानों को डीजल लेना पड़ रहा था, जबकि कई किसान रातभर गैलन लेकर इंतजार करते नजर आए। बारिश से खेतों में आई नमी किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आएगी, जिससे धान की नर्सरी और जुताई का काम आसान हो जाएगा। इसके साथ ही ट्यूबवेल और डीजल इंजन से सिंचाई की जरूरत भी कम पड़ेगी। इससे किसानों को अतिरिक्त खर्च और डीजल की लंबी कतारों से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञ बोले- खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद संकेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद किसानों ने इसे खरीफ सीजन के लिए शुभ संकेत बताया। कृषि जानकारों के अनुसार, समय पर हुई यह बारिश धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। किसानों को उम्मीद है कि यदि इसी तरह मौसम साथ देता रहा तो इस बार खेती बेहतर होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत:डीजल संकट के बीच खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद, खेतों में आई नमी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












