#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित अगई भगाड़ गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी का कंधा टूटने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थीनी अनीता पत्नी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की शाम करीब 5 बजे उसके बच्चे के खेत की मेड़ पर चले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात से नाराज होकर गीता पत्नी किशन, सत्यम पुत्र किशन और महिमा, मानसी, शिवानी पुत्रीगण किशन उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी लोगों ने मिलकर अनीता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अनीता की बेटी दीपांशी का हाथ पकड़कर उसे जोर से मरोड़ दिया गया, जिससे उसके कंधे की हड्डी टूट गई। घायल दीपांशी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। मारपीट में अनीता और उसके बेटे सूर्यांश को भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों को तलब कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायल किशोरी का इलाज कराया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अगई भगाड़ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप:महिला व बच्चों से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












