Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रसोईया गांव में पांच दिन से अंधेरा:बिजली बहाली की मांग पर ग्रामीणों...

रसोईया गांव में पांच दिन से अंधेरा:बिजली बहाली की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विभाग की लापरवाही पर नाराजगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी में रसोईया गांव के ग्रामीणों ने पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलवारी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, 24 मई को आई तेज आंधी के कारण गांव में लगा एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बिजली न होने से गांव में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। लोगों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पवन चौरसिया के नेतृत्व में उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में जय मेजर शर्मा, ओमप्रकाश मद्धेशिया, बलराम शर्मा, नंदलाल मद्धेशिया, हरिश्चंद्र, रामकुमार, परमात्मा, संतराम, टिकोरी लाल, सोना देवी, मिथिलेश कुमारी, पुष्पा देवी, बसंता देवी और दुर्गावती सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में जेई अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोल लगाने वाले हाइड्रा वाहन का एक्सल खराब हो गया था, जिसे मरम्मत के लिए टांडा भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद पर्व के कारण कार्य में देरी हुई, लेकिन शुक्रवार को हर हाल में पोल बदलकर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments