Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में कठेला समय माता में चोरी का खुलासा:तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पानी...

सिद्धार्थनगर में कठेला समय माता में चोरी का खुलासा:तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पानी का मोटर और नकदी बरामद


सिद्धार्थनगर के थाना कठेला समय माता पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की एक घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक वीगार्ड पानी का मोटर और 1250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने मु0अ0सं0 56/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में ग्राम बगुलहवा ग्रांट निवासी तीन अभियुक्तों को बीबी नगर मोड़ कठेला गर्वी से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अन्सार अहमद पुत्र रोजन अली, वसीम अहमद पुत्र ईशाद अहमद और बबलू कुमार पुत्र गौरीशंकर के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी थाना कठेला समय माता क्षेत्र के ग्राम बगुलहवा ग्रांट के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के साथ उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रजापति, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल गगनदीप, कांस्टेबल छेदी चौरसिया और रिक्रूट आरक्षी सुधीर पांडेय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments