Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में दो वाहनों की टक्कर, पांच घायल:बस्ती-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ...

कप्तानगंज में दो वाहनों की टक्कर, पांच घायल:बस्ती-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, दो गंभीर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककुआरावत के सामने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तेलियाडीह महाराजगंज निवासी विजय अग्रहरी (40) अपनी मोटरसाइकिल से महाराजगंज से कप्तानगंज की ओर विपरीत लेन में जा रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से महाराजगंज की ओर आ रही एक एक्टिवा स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। स्कूटी पर गढ़ थाना कप्तानगंज निवासी मेहताब (19), मोहम्मद शहनवाज (15) और मोहम्मद सुहैल (15) सवार थे। हादसे में मोटरसाइकिल चालक विजय अग्रहरी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि स्कूटी सवार मेहताब के सिर और हाथ में गंभीर चोटें लगीं। मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद सुहैल को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विजय अग्रहरी और मेहताब की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सामान्य रूप से संचालित है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments