Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनरल कोच में 17 किलो गांजा बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 लाख,...

जनरल कोच में 17 किलो गांजा बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 लाख, तस्करों की पहचान के लिए गहन जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह गांजा ट्रेन संख्या 15565 के जनरल कोच से लावारिस हालत में मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। यह बरामदगी शुक्रवार रात वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत हुई। इस अभियान में स्पेशल टास्क टीम, आरपीएफ बस्ती, सीआईबी गोरखपुर और जीआरपी बस्ती की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने ट्रेन संख्या 15565 की सघन तलाशी ली, जिसके दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 17 किलोग्राम गांजा पाया गया। बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि बरामद गांजा जीआरपी बस्ती को सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस अभियान में उप निरीक्षक राकेश कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिरुद्ध मौर्य, दुर्गेश प्रसाद, अरविंद सिंह यादव, अमरनाथ, धर्मेंद्र यादव और देवेंद्र कुमार सिंह सहित स्पेशल टास्क टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरपीएफ बस्ती और जीआरपी बस्ती के अन्य अधिकारियों व जवानों ने भी सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसमें शामिल तस्करों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा एजेंसियां इस तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments