Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पचवस तालाब नीलामी पर रोक की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना...

पचवस तालाब नीलामी पर रोक की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

#बस्ती_न्यूज

हरैया तहसील के पचवस गांव में ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी पर रोक लगाने की मांग की है। करीब 52 ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पचवस गांव स्थित गाटा संख्या 700ख (30.837 हेक्टेयर) और 47 (0.744 हेक्टेयर) के तालाब की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है, जिस पर उन्हें आपत्ति है। ग्रामीणों ने अपने प्रार्थना पत्र में तालाब के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर जोर दिया है। उनका कहना है कि यह तालाब ग्राम समाज और समस्त ग्रामवासियों की आस्था, ऐतिहासिक विरासत तथा जनहित से जुड़ा है। यह गांव की ऐतिहासिक एवं पौराणिक पहचान का प्रमुख केंद्र है और इसकी उत्पत्ति तथा सांस्कृतिक मान्यताएं इसी तालाब से जुड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शासन स्तर पर इस तालाब के सौंदर्गीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना प्रस्तावित है। नीलामी होने पर यह जनहितकारी योजना बाधित हो सकती है। इसके अतिरिक्त, तालाब को पक्षी विहार और प्रवासी पक्षियों के आश्रय स्थल के रूप में विकसित करने की संभावना भी समाप्त हो जाएगी, जिससे पर्यावरण और जैव विविधता को नुकसान पहुंच सकता है। वर्तमान में, यह तालाब बेसहारा पशु-पक्षियों, जीव-जंतुओं और ग्रामवासियों के पालतू पशुओं द्वारा पानी पीने और विश्राम के लिए उपयोग किया जाता है। आवंटन के बाद इन सभी के प्राकृतिक अधिकार प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि तालाब का आवंटन ग्राम समाज के अतिरिक्त किसी तीसरे पक्ष को किया जाता है, तो भविष्य में ग्रामवासियों और आवंटी के बीच विवाद और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं होगा। जनहित, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम की ऐतिहासिक एवं धार्मिक भावनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी आवंटन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निवेदन किया है। एसडीएम हरैया को दिए गए प्रार्थना पत्र पर रोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज यादव, आनंद सिंह, परमात्मा दुबे, दद्दन सिंह, अजय सिंह और पवन सिंह सहित करीब 52 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments