HomeHealth & Fitnessइलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वैश्विक मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वैश्विक मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के दो छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के आठवें सेमेस्टर के छात्र अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य ने प्रतिष्ठित 18वीं नेल्सन मंडेला वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 के ‘इन-पर्सन एडवांस्ड वर्ल्ड राउंड्स’ के लिए क्वालीफाई किया है। 

विश्वविद्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टीम ने पहले अपने लिखित कानूनी प्रस्तुतीकरण (मेमोरियल) के आधार पर दुनिया भर की शीर्ष 50 टीमों में स्थान बनाया। उल्लेखनीय है कि एशिया से केवल 13 टीमें ही इस सूची में जगह बना सकीं। इसके बाद अनन्या और अभिषेक ने चार चरणों के वर्चुअल ‘वर्ल्ड ओरल राउंड्स’ में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुनिया की शीर्ष 24 टीमों में स्थान सुरक्षित किया।

अब दोनों छात्र 13 से 17 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस दे नेशंस (Palais des Nations) में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम चरण में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों और मानवाधिकार क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के समक्ष अपने कानूनी तर्क प्रस्तुत करेंगे।

इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय और विधि संकाय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। छात्रों की सफलता पर शिक्षकों, सहपाठियों और विश्वविद्यालय समुदाय ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments