सिसवा कस्बे के श्रीश्याम मंदिर में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती श्रीश्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार की रात आयोजित भजन संध्या में श्यामप्रेमी देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। महोत्सव के तहत मंदिर के गर्भगृह में श्रीखाटू श्याम का भव्य और अलौकिक दरबार सजाया गया था। कलाकारों ने देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक शिव केडिया ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने ‘खाटू मेरा आ गया’ और ‘हनुमत मेरो’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोया। अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन ने भी श्याम भजनों के माध्यम से खाटू दरबार का अनुभव कराया। दिल्ली की आयुषी राज और चंडीगढ़ की भजन गायिका ऋतु पांचाल के भजनों की स्वर लहरियों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। महोत्सव का समापन महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर संत कुमार जालान, दिनेश भालोटिया, गिरधारी केडिया, संदीप सिंहानिया, धीरज सिंहानिया, राधेश्याम सिंहानिया, हरी भालोटिया, बाबूलाल अग्रवाल, रमेश सरावगी, जयप्रकाश भालोटिया, प्रहलाद अग्रवाल, रजनीश केडिया, बबलू शर्मा, मनोज सुल्तानिया, अशोक शर्मा, बजरंगी अग्रवाल, रामू मित्तल, शिव केडिया, अरुण बागला, अंकित लाठ, उमा जालान, प्रेमलता सिंहानिया, राधा सरावगी, मीना बंका, क्षमता शर्मा, सुधा अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रिया सिंहानिया, ज्योति सिंहानिया और आशा रूंगटा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
सिसवा में स्वर्ण जयंती श्याम महोत्सव का आयोजन:भजन संध्या में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, देर रात तक झूमे श्यामप्रेमी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











