Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अनुराग चौधरी देवीपाटन मंडल के पहले बॉक्सिंग रेफरी बने:राज्य स्तरीय परीक्षा में...

अनुराग चौधरी देवीपाटन मंडल के पहले बॉक्सिंग रेफरी बने:राज्य स्तरीय परीक्षा में हासिल की बड़ी उपलब्धि


तहसील मिहीपुरवा के कुंडवा निवासी अनुराग चौधरी पुत्र सर्वजीत चौधरी ने देवीपाटन मंडल के पहले प्रमाणित बॉक्सिंग रेफरी और जज बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘1 स्टार रेफरी व जज सेमिनार परीक्षा’ में सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा 1 से 5 अप्रैल तक हापुड़ में आयोजित यूथ बॉयज एवं गर्ल्स स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान संपन्न हुई थी। इसमें प्रदेश भर से 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 28 मई को घोषित परिणामों में केवल 17 अभ्यर्थी सफल हो सके, जिनमें अनुराग चौधरी भी शामिल थे। अनुराग चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और मार्गदर्शक अभिषेक धनुक (क्रीड़ाधिकारी, गाजियाबाद) तथा अपने माता-पिता के सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। अनुराग की यह सफलता उनके परिवार के साथ-साथ पूरे देवीपाटन मंडल के लिए गर्व का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments