HomeHealth & Fitnessपाकिस्तान में तेज रफ्तार वाहनों का कहर, दुर्घटनाओं में गई आठ लोगों...

पाकिस्तान में तेज रफ्तार वाहनों का कहर, दुर्घटनाओं में गई आठ लोगों की जान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में पांच लोग घायल हो गए।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में शनिवार को भारा काहू अथल चौक पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक तेज गति कार ने दो कारों और कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

इससे सड़क पर चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया।

सिंध पुलिस के अनुसार, कराची में शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर अलग-अलग इलाकों में हुई चार दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना सोहराब गोठ में हुई। वहां सड़क पर बाइक फिसल जाने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।

दूसरी घटना में बलदिया रईस में तेज गति से चल रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।

तीसरी घटना मलिर में हुई। यहां एक कार ने एक किशोर को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। कोरंगी क्रॉसिंग में एक टैंकर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस वर्ष अकेले सिंध प्रांत में हुई यातायात दुर्घटनाओं में 415 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments