HomeHealth & Fitnessअसम विधानसभा सचिवालय में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष कार्यकाल की अनियमित भर्ती...

असम विधानसभा सचिवालय में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष कार्यकाल की अनियमित भर्ती में 28 कर्मचारी बर्खास्त

गुवाहाटी। असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी के कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमित नियुक्तियों को लेकर विधानसभा सचिवालय में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा के बाद अब तक कुल 28 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियुक्तियों में नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं की अनदेखी किए जाने के आरोपों के बाद विधानसभा सचिवालय ने भर्ती मामलों की जांच शुरू की थी। समीक्षा के दौरान कई नियुक्तियां नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिसके आधार पर संबंधित कर्मचारियों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया।

कार्रवाई के पहले चरण में 29 मई को 12 कर्मचारियों को सेवा से मुक्त किया गया था। इसके बाद शनिवार को 16 अन्य कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गईं। इस तरह दो चरणों में कुल 28 कर्मचारियों को पद से हटाया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, भर्ती संबंधी मामलों की जांच और समीक्षा प्रक्रिया अभी भी जारी है। प्रशासन का कहना है कि नियुक्तियों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को विधानसभा सचिवालय में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और नियमसम्मत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य नियुक्तियों की भी जांच की जा रही है और भविष्य में और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments