HomeHealth & Fitnessदेवेंद्र कुमार पांडेय बने लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक, कई अधिकारी...

देवेंद्र कुमार पांडेय बने लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक, कई अधिकारी स्थानान्तरित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने देवेंद्र कुमार पांडेय को राजधानी लखनऊ का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया है। रविवार को जारी किए गए आदेश के अनुमार देवेंद्र कुमार पांडेय को नयी जिम्मेदारी देते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में देवेद्र कुमार पांडेय मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय को प्रमोशन देते हुए डीडीआर अयोध्या मंडल और प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल बनाया गया है। इसके अलावा भी कई विभागीय अधिकारियों के स्थानान्तरण किए गए हैं।

इसी प्रकार डीडीआर लखनऊ रेखा दिवाकर को अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली के पद पर ट्रांसफर किया गया है। प्रताप नारायण सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को प्रभारी डीडीआर लखनऊ बनाया गया है। धर्मेंद्र शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद को बेसिक शिक्षा विभाग निवर्तमन पर, भास्कर मिश्रा सहायक शिक्षा निदेशक प्राइमरी शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी बनाया गया है। राजेश कुमार वर्मा डीडीआर कानपुर को इसी पद पर झांसी व चित्रकूटधाम मंडल बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments