महाराजगंज जिले के निचलौल विकासखंड की पकड़ी भारत खंड ग्राम सभा में रविवार को हुई बारिश से घरों में पानी घुस गया। नालियां जाम होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहजाद के घर के पास की गली में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए शरीफ अली, सलामत, अशफाक, बकरीदन, इमरान, सलीम, ओमप्रकाश, नजावत और शहादत रसीद सहित कई ग्रामीणों ने स्वयं पहल की। उन्होंने कुदाल लेकर पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया। ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि कुछ जगहों पर नालियां टूटी हुई हैं, जिनकी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम सभा में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके चलते हल्की बारिश में भी घरों के दरवाजों तक पानी भर जाता है। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास से घरों के सामने जमा पानी की निकासी संभव हो सकी और लोगों को राहत मिली।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बारिश से घरों में घुसा पानी:निचलौल के पकड़ी भारत खंड में ग्रामीणों ने खुद बनाया निकासी का रास्ता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












