#बस्ती_न्यूज
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की तत्परता से एक बड़ा तनाव टल गया। गनेशपुर पुलिस चौकी के पास एक पशु का अवशेष मिलने के बाद इलाके में गोवंश होने की अफवाह फैल गई थी। इस संवेदनशील मामले के कारण क्षेत्र में अचानक हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा होने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी सचिंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और माहौल को शांत करने के लिए आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया। गहन पड़ताल के बाद सच्चाई सामने आई। पुलिस को झाड़ियों में एक मृत नीलगाय का बच्चा मिला। जांच में स्पष्ट हुआ कि किसी जंगली जानवर या आवारा कुत्तों ने उसके पैर के अवशेष को खींचकर आबादी वाले क्षेत्र में फेंक दिया था। सच्चाई का पता चलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नागरिकों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और अफवाहों पर विराम लग गया। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाकर नियमानुसार शव का विसर्जन कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोवंश नहीं, नीलगाय के बच्चे का था अवशेष:बस्ती में अफवाह फैलने से पहले पुलिस ने संभाला मोर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












