#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार और मोटरसाइकिल को धक्का मारकर ‘धक्का मारो आंदोलन’ चलाया और राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष बुद्धेश राना और युवा विंग के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में शास्त्री चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, घरेलू गैस और खाद संकट सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा समेत कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। ज्ञापन में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, बिजली दरों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों सहित आम जनता से जुड़े 15 प्रमुख मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बुद्धेश राना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, जबकि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों ने बहुजन समाज की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में डॉ. रिफाकत अली, सोनी, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, चरनदासी, एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी, मेहीलाल और दीपक आर्य सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहुजन मुक्ति पार्टी का महंगाई और बिजली दरों पर प्रदर्शन:बस्ती में ‘धक्का मारो आंदोलन’ कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












