Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती मेडिकल कॉलेज में निकला जहरीला वाइपर सांप:कर्मचारियों के आवास के पास...

बस्ती मेडिकल कॉलेज में निकला जहरीला वाइपर सांप:कर्मचारियों के आवास के पास दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती मेडिकल कॉलेज के ओपेक अस्पताल कैली परिसर में एक जहरीला वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप डॉक्टर आलोक मणि त्रिपाठी के आवास और टाइप 3 परिसर में दो अलग-अलग जगहों पर देखा गया। इस घटना से स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई है। सांप दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे काफी देर तक अपने घरों से बाहर निकलने से डरते रहे। हालांकि, समय रहते सतर्कता बरतने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि आवासीय परिसर में झाड़ियों, घास और खाली पड़े स्थानों की नियमित सफाई नहीं होती है। इसी कारण जहरीले सांप और अन्य विषैले जीवों के निकलने का खतरा लगातार बना रहता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद कर्मचारियों ने पूरे आवासीय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने, झाड़ियों की कटाई कराने और वन विभाग या सर्प मित्रों की मदद से परिसर का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और जहरीले जीवों से बचाव के स्थायी इंतजाम करने की अपील की है, ताकि कर्मचारी और उनके परिवार सुरक्षित माहौल में रह सकें। इस संबंध में उप प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्थिति को देखते हुए साफ-सफाई और कीट नाशक दवाओं के छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments