श्रावस्ती।जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में लगातार सघन चेकिंग, पैदल गश्त एवं रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह द्वारा थाना को0 भिनगा पुलिस बल के साथ कस्बा भिनगा
क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, सर्राफा क्षेत्र, बस स्टैंड, बैंक परिसर, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई एवं यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने हेतु रोड किनारे से अवैध ठेला, रेहड़ी, वाहन इत्यादि हटवाने की कार्यवाही की गई* तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
श्रावस्ती पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्यवाही की जा रही है।












