HomeUncategorizedजनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के...

जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 24 घंटे में 29 वारंटियों को किया गिरफ्तार

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा बीते 24 घंटे में प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान व क्षेत्राधिकारी इकौना अलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर 29 वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। उक्त वारंटियों के विरुद्ध मा0 न्यायालयJM, CJM, ACJM, ASJ/FTC आदि मा0 न्यायालयों द्वारा वारंट जारी किए गए थे।


गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, डी0पी0 एक्ट आदि अपराधों के वारंटी थे।
थानावार विवरण निम्नवत है
थाना इकौना -(कुल 08 वारंटी)
थाना सिरसिया – (कुल 04 वारंटी)
थाना मल्हीपुर- ( कुल 02 वारंटी)
थाना हरदत्तनगर नगर गिरंट – (कुल 02 वारंटी)
थाना गिलौला – (कुल 07 वारंटी)
थाना सोनवा – (कुल 04 वारंटी)
थाना नवीन मॉडर्न- (कुल 02 वारंटी) सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments