HomeHealth & Fitnessजनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के रूप में...

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के रूप में संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्हें साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नए सीडीएस ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव के लिए संगठनात्मक सुधार पर मुख्य फोकस होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्रीय स्तंभ है। हम अपने सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी हथियारों का विकास करके उन्हें सेवा में तेजी से शामिल करेंगे।

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा,’चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का चार्ज संभालकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आर्म्ड फोर्सेज पर दिखाए गए भरोसे के लिए हम देश के आभारी हैं। सोच और काम में इनोवेशन हमारी काबिलियत को बढ़ाएगा। मिलिट्री, इंडस्ट्री, एकेडेमिया, स्टार्टअप्स और रिसर्च इकोसिस्टम के बीच ज्यादा सहयोग मॉडर्नाइजेशन के लिए मुख्य वजह होगा। 

हमारे सशस्त्र बलों ने हमारे देश के हितों की रक्षा करने में लगातार व्यावसायिकता और परिचालन फैसले लेने की क्षमता दिखाई है। हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments