जिलाधिकारी के निर्देश पर 29 को इकौना और 30 को जमुनहा मे आयोजित होंगी राहत चौपाल
ग्रामीणों को प्रशासन की तैयारी, बचाव उपकरण और क्या करें क्या न करें की जानकारी दी गयी
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बाढ़ की तैयारियों से ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी बाढ़ चौकियों पर राहत चौपालों के आयोजन के निर्देश दिये हैं जिसके क्रम मे आज तहसील भिनगा की भंगहा, बनघुसरा, रामपुर ककरा, गोठवा और पटना खरगौरा की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन किया गया । सभी बाढ़ चौकियों पर चौपाल के लिए नामित अध्यक्ष, बाढ़ चौकी प्रभारी, चिकित्सक, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा एएनएम, आपदा मित्र एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे । राहत चौपालों के आयोजन के संबंध मे जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रशासन की तैयारियों के संबंध मे आवगत कराने एवं उनके सुझाव प्राप्त करने के लिए राहत चौपालों का आयोजन कराया जा रहा है । जिला प्रशासन की ओर से सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिसमें स्थानीय स्तर की सूचनायें और सुझाव सम्मिलित रहेंगे इनका उपयोग बाढ़ तैयारी को और मजबूत करने के लिए किया जायेगा ।
राहत चौपालों के सफल आयोजन के लिए नोडल जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह एवं समन्वयक आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र को बनाया गया है । सभी राहत चौपालों मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन और पशु टीकाकरण अभियानकश भी संचालित किया जा रहा है । तहसील इकौना की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन 29 जून एवं जमुनहा की बाढ़ चौकियों पर राहत चौपाल का आयोजन 30 जून को किया जायेगा ।












