भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर प्रशासन ने ओवरलोड मालवाहक वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन ट्रकों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह और थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जांच में राजस्थान से ब्लॉक पत्थर (मार्बल) लादकर आ रहे तीन मालवाहक वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार ढोते पाए गए। टीम ने मौके पर परिवहन नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की। इसके बाद तीनों ट्रकों का करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का चालान करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। सोनौली सीमा पर हुई इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही माल परिवहन करने की चेतावनी दी है। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने जानकारी दी कि सोनौली सीमा और आसपास के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। भविष्य में भी संयुक्त अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर तीन ओवरलोड ट्रक सीज:एआरटीओ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; ओवरलोडिंग पर बढ़ेगी निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












