बहराइच के ब्लॉक विशेश्वरगंज स्थित ग्राम धनुहीं में ‘जय श्री बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ का आयोजन 6 जून 2026 से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसमें क्षेत्र की कई क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में निष्पक्ष खेल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। अंपायर के निर्णय पर विवाद करने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है। विजेता टीम को 4100 रुपये नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी मिलेगी। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैन ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और मैन ऑफ द सीरीज जैसे विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 1151 रुपये निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भावी प्रधान प्रीतम पाठक होंगे। आयोजन की जिम्मेदारी अध्यक्ष अवनीश गोस्वामी और उपाध्यक्ष सत्यम पाठक संभालेंगे। आयोजन समिति में क्षेत्र के कई युवा सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं। संरक्षक मंडल में पत्रकार गुड्डू गोस्वामी, सिरताज मिश्रा और एन. के. मिश्रा शामिल हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र की सभी क्रिकेट टीमों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
धनुही में 6 जून से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट:विजेता टीम को 4100 रुपए नकद और ट्रॉफी मिलेगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












