HomeHealth & Fitnessपिता ने बेटी पर किया अमानवीय अत्याचार, मासूम को नाले में डुबोने...

पिता ने बेटी पर किया अमानवीय अत्याचार, मासूम को नाले में डुबोने की कोशिश

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पिता द्वारा अपनी ढाई साल की मासूम बेटी के साथ की गई हैवानियत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर इलाके का है.

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 30 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है. वीडियो में मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति अपनी करीब ढाई से तीन साल की बेटी पर लात-घूंसों की बरसात करता नजर आ रहा है.बच्ची दर्द से तड़पती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्ची को सड़क किनारे बह रहे गंदे नाले के पानी में बार-बार डुबोने का प्रयास किया. इस दौरान मासूम खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती रही. घटना को देख आसपास मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बच्ची को बचाने की कोशिश की.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह और अधिक आक्रामक हो गया. उसने एक मकान का दरवाजा जोर-जोर से हिलाया और उसे तोड़ने की कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

घटना का वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ, जिसके बाद कोतवाली नगर की निराला नगर चौकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह ही है और पीड़ित बच्ची उसकी बेटी है.

पुलिस ने वायरल वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments