Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आवारा पशु का गला कटा, तीन दिन से उपचार नहीं:पशु चिकित्सा अधिकारी...

आवारा पशु का गला कटा, तीन दिन से उपचार नहीं:पशु चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का आरोप, शिकायत के बाद भी टालमटोल

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर एक आवारा पशु गंभीर रूप से घायल है। उसके गले में रस्सी कसने से गहरा घाव हो गया है, जिसे पिछले तीन दिनों से कोई उपचार नहीं मिला है। स्थानीय निवासियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पशु के गले में लगभग दो इंच गहरा घाव है, जो अब पक चुका है और उससे तेज दुर्गंध आ रही है। स्थानीय निवासियों ने पशु की जान को खतरा बताया है। ध्रुव चंद यादव, मोनू, नंदलाल, मनीष चौधरी, वीरेंद्र, सचिन मद्धेशिया और लाल उर्फ विधायक सहित कई स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव को इस घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि डॉ. यादव ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और हर बार अगले दिन उपचार का आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने डॉ. रविंद्र यादव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस टालमटोल के कारण पशु की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। जब बनकटी ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र यादव से इस संबंध में संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कल इलाज करवा दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments