श्रावस्ती।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय तथा वाहिनी की समस्त बाहरी सीमा चौकियों पर तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं एवं इसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया।
उप कमांडेंट श्री गोबर्धन पुजारी ने सभी बलकर्मियों को अपने संदेश में कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी कार्मिकों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना था। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा समय-समय पर जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












