#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत पलाने से भारतींहवा की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। यह सड़क टूट चुकी थी और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया था। विशेषकर बरसात के मौसम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को इस सड़क पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। अब इस जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की है। ध्रुव चंद्र, अरुण कुमार, प्रेमचंद, विजय कुमार और बृजभूषण सिंह जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत होने से अब उन्हें और अन्य राहगीरों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
साऊघाट में जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू:राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












