#बस्ती_न्यूज
बस्ती में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर और जनपद में बंद पड़े वाटर एटीएम तथा सार्वजनिक शौचालयों को तत्काल चालू कराने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने जनसुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन सौंपने के बाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में नगर पालिका परिषद बस्ती के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को गांधीनगर जलकल परिसर में वाटर एटीएम और पिंक टॉयलेट संचालित होने की जानकारी दी थी। हालांकि, मौके पर निरीक्षण के दौरान वहां कोई पिंक टॉयलेट नहीं मिला। महिला और पुरुष शौचालय भी ताले लटके हुए पाए गए और परिसर में गंदगी फैली थी। स्थानीय लोगों ने भी शौचालयों के अधिकांश समय बंद रहने की पुष्टि की। लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल नहीं मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह ‘मनोज’ और जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद जनपद के लगभग 15 वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। इससे राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनहित में सभी वाटर एटीएम तत्काल चालू कराने की मांग की। ज्ञापन में गांधीनगर जलकल परिसर स्थित महिला एवं पुरुष शौचालयों को आमजन के लिए तत्काल खोलने, उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, बंद वाटर एटीएम चालू कराने और जनपद के सभी वाटर एटीएम की जांच कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था करने तथा महाराजगंज बाजार में एनएच-27 सर्विस रोड पर गुणवत्ताविहीन आरसीसी सड़क निर्माण की जांच कर मानक के अनुरूप निर्माण कराने की भी मांग शामिल थी। ज्ञापन सौंपने के दौरान आलोक कुमार दूबे, राणा महेंद्र प्रताप, कमलेश चौधरी, वंदना वर्मा, भरतराम बबलू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार चौधरी और राम गोपाल सिंह सहित कई व्यापारी नेता उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
व्यापारियों ने बंद वाटर एटीएम, शौचालयों पर जताया आक्रोश:बस्ती में डीएम को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












