महराजगंज में गैर संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में विशेष स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की उपस्थिति में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने शिविर का नेतृत्व किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गैर संचारी रोग (जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग) ‘साइलेंट किलर’ होते हैं, जिनकी समय पर पहचान आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह विशेष एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान जनपद के सभी ब्लॉकों में 16 जून तक जारी रहेगा। इसका लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अनियमित जीवनशैली के कारण लोग हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शुरुआती दौर में इनके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए समय पर स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर स्तर गंभीरता से जांचा जाए। जिलाधिकारी और डिप्टी सीएमओ ने जनपदवासियों से संयुक्त अपील की। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच (ब्लड प्रेशर, शुगर आदि) करवाने का आग्रह किया। साथ ही, बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग-व्यायाम करने और जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी गई। किसी भी असहजता की स्थिति में तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान शुरू:डीएम ने 30+ लोगों से नियमित जांच की अपील की, 16 जून तक चलेगा अभियान।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












