#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह ने मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान में जुटे आकाश गुप्ता और उनकी टीम को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके जनहितकारी कार्यों के लिए दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लजघटा गांव निवासी आकाश गुप्ता और उनकी टीम द्वारा मनोरमा नदी को नवजीवन देने के प्रयासों की सराहना की थी। इस पहल को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया गया। आकाश गुप्ता और उनके साथी लगातार श्रमदान के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उनका यह कार्य समाज और युवा साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। मनोरमा नदी के पुनर्जीवन के प्रति उनका समर्पण जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में प्रमुख ने आकाश गुप्ता को किया सम्मानित:मनोरमा नदी पुनर्जीवन अभियान में योगदान के लिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












