Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दहेज प्रताड़ना मामले में पति समेत पांच पर केस:बस्ती में छावनी पुलिस...

दहेज प्रताड़ना मामले में पति समेत पांच पर केस:बस्ती में छावनी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में छावनी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक विवाहिता के पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसे ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। छावनी क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2025 को गोंडा जनपद के खोड़ारे थानांतर्गत केशवनगर निवासी सूरज वर्मा से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद पति सूरज वर्मा, ससुर शिवकुमार वर्मा, सास सीमा वर्मा और ननद राधा वर्मा ने उससे मायके से एक महंगी कार और पांच लाख रुपये नकद दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। उसने बताया कि उसके पिता ने अपनी क्षमता से बढ़कर उपहार स्वरूप नकदी और बाइक सहित अन्य सामान दिया था। अतिरिक्त दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसका सारा स्त्रीधन भी छीन लिया गया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई अनिरुद्ध यादव कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments