प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के उपरांत फीता काटकर आदर्श पुलिस चौकी मझिलगाँव (शेखपुर आशिक), कोतवाली कुण्डा का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय निवासियों एवं सम्मानित नागरिकों की भी सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने नवीन आदर्श पुलिस चौकी के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दीं।
प्रतापगढ़ पुलिस जनसुरक्षा, सुशासन एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
पुलिस चौकी मझिलगाँव (शेखपुर आशिक), कोतवाली कुण्डा का उद्घाटन किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












