श्रावस्ती जिले के खम्भारा ग्राम सभा में कच्ची सड़क पर बारिश के बाद आवागमन बाधित हो जाता है। हल्की बारिश में भी यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क ककांधू ग्राम सभा के अंतर्गत खम्भारा गांव में स्थित है। यह क्षेत्र सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अधीन आता है, जो श्रावस्ती जिले का हिस्सा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कच्ची सड़क होने के कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर पूरी गली कीचड़ से भर जाती है। इससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में काफी दुविधा होती है। राकेश, सुरेश और अजीम जैसे स्थानीय लोगों ने इस समस्या को उजागर किया है।
खम्भारा में कच्ची सड़क पर आवागमन बाधित:बारिश से कीचड़, ग्रामीणों को घर से निकलने में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












