Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार:31 ग्राम स्मैक बरामद, बहराइच कोर्ट में...

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार:31 ग्राम स्मैक बरामद, बहराइच कोर्ट में आज किया पेश


बहराइच: मोतीपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली नागरिक को 31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। 1 जून 2026 को बलाईगांव स्थित पुराने चेकपोस्ट फुट्टा चौराहे के पास जंगल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज थाना अंतर्गत ग्राम पालिक बेलहरी, वार्ड संख्या-06 निवासी माइनुद्दीन खान पुत्र इमरान खान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 221/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय उपनिरीक्षक अनिल यादव, कांस्टेबल जय प्रकाश और 59वीं वाहिनी एसएसबी के जवान मौजूद थे। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments