नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में नहर रोड पर स्थित नहर इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो गई है। आसपास के निवासियों द्वारा घरों का कचरा, प्लास्टिक, सड़ी-गली सब्जियां और घरेलू अपशिष्ट फेंके जाने से यह पूरी तरह गंदगी से भर गई है। इसके परिणामस्वरूप न केवल क्षेत्र में बदबू फैल रही है, बल्कि मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नहर का प्रवाह रुकने से पानी सड़कर दुर्गंध फैलाने लगा है। नहर के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण कई लोग मजबूरी में नहर में ही कचरा डाल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर के कई वार्डों में सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से नहर की तत्काल सफाई कराने, कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने और नियमित कूड़ा संग्रह की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि नगर का पर्यावरण दूषित न हो। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा नहर में घरों का कचरा, प्लास्टिक:बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, सफाई व्यवस्था पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












