Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दिनेश प्रताप सिंह बहराइच के प्रभारी मंत्री बने:बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

दिनेश प्रताप सिंह बहराइच के प्रभारी मंत्री बने:बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जिलों के प्रभारियों में बदलाव


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों में बदलाव किया है। इसी क्रम में मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को बहराइच का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रभारी मंत्री का कार्यभार देख रहे थे। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अब बांदा के साथ-साथ बहराइच का भी कार्यभार संभालेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अब अयोध्या और बस्ती जनपद का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। जिले के राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो यहां पिछड़े और ब्राह्मण मतदाताओं के साथ-साथ कैसरगंज, पयागपुर और सदर विधानसभा में क्षत्रिय मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह भाजपा से सांसद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments