Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परसा रानी-सेखुईया सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान:एक दशक पुरानी सड़क पर गड्ढे, मरम्मत...

परसा रानी-सेखुईया सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान:एक दशक पुरानी सड़क पर गड्ढे, मरम्मत की मांग


बयारा डुमरियागंज भारतभारी नगर पंचायत के परसा रानी से सेखुईया को जोड़ने वाली सड़क कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग परसा रानी और सेखुईया को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है, जिसका खड़ंजा धंस जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर लगभग एक दशक पूर्व खड़ंजा लगाया गया था। पांच सौ मीटर का यह खड़ंजा अब इतना जर्जर हो चुका है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। नगर पंचायत के निवासी कमाल अहमद, नरेश कुमार, अवधेश, सुदामा प्रसाद, महेश चंद्र, मुकेश कुमार और साबिर अली सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments