Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली में सड़क किनारे कूड़े का अंबार:करोड़ों का एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, सफाई...

सोनौली में सड़क किनारे कूड़े का अंबार:करोड़ों का एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, सफाई व्यवस्था बदहाल


सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। वार्ड नंबर छह, गांधी नगर में सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बना एमआरएफ सेंटर भी निष्क्रिय पड़ा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कचरा उठाने के बजाय सड़क पर फेंका जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुंह ढककर निकलने को मजबूर हैं। सोनौली नगर पंचायत के सिद्धार्थनगर वार्ड में नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से एक एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया गया था। इसका उद्देश्य पूरे नगर के कचरे को एकत्रित और प्रोसेस करना था, लेकिन वर्तमान में यह सेंटर उपयोग में नहीं है और सफाईकर्मी कचरा सीधे सड़क पर डाल रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। यादव ने कहा कि जल्द ही वार्ड की सफाई करवाई जाएगी और एमआरएफ सेंटर को सक्रिय किया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments