जौनपुर – लखनऊ शहर में जौनपुर के युवा उद्यमी संदीप सिंह की हत्या से जौनपुर जिले का सियासी पारा गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं साथ बुधवार को टेकारी गांव पहुंच दिवंगत संदीप सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े राजधानी लखनऊ में मारे गये संदीप सिंह के भाई सतीश सिंह, पुत्र सार्थक सिंह एवं पुत्री सीसी सिंह से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा मदद का भरोसा दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ हर फैल गया है, सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अजय राय ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपराधियों का संरक्षण सरकार द्वारा किया जा रहा है, प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है, महिलाओं के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है,हत्या की बढ़ती घटनाओं से हर तरफ भय का माहौल बन गया है। पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान,संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, सन्तोष गिरी, लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, रामचंदर पांडेय, राजकुमारी मिश्रा, इरशाद खान राजू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक सिंह आशू,डा. संतोष गिरी,परमेन्द्र सिंह,शिव मिश्रा, अनिल दुबे आज़ाद, अनिल सिंह, मनीष सिंह, अमरनाथ यादव, रघुवंश यादव, विजय प्रजापति केपी , अमित तिवारी, हरजीत सिंह सोनू, प्रवेश निषाद, राजेशतिवारी, रामचन्द्र दूबे, अरविन्द यादव, राजकपूर पटेल, विनय मिश्रा शाहनवाज मंजूर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
सतीश सिंह के परिजनों से मिले अजय राय* *उत्तर प्रदेश में रोज हो रही हत्या की घटना से प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट- अजय राय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












