Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा,...

ठूठीबारी में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर दी जानकारी


महाराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठूठीबारी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और स्कूलों का दौरा किया। कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि वे किसी भी समस्या में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक खुश्बू ने बताया कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments