Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में युवक को बंधक बनाकर पीटा; VIDEO:पीटकर पुलिस को सौंपा, 14...

सिद्धार्थनगर में युवक को बंधक बनाकर पीटा; VIDEO:पीटकर पुलिस को सौंपा, 14 साल की नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप


सिद्धार्थनगर में एक युवक के हाथ-पैर बांधकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि युवक पर एक नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप था। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसे पीटा गया, बाद में हाथ-पैर कपड़े से बांधकर गांव के रास्ते में लिटा दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चाने उर्फ चांद उर्फ जमाल खान(21) पुत्र मोहम्मद अली निवासी वार्ड संख्या-10 गांधीनगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़ का दूसरे समुदाय की 14 वर्षीय किशोरी से संपर्क था। आरोप है कि वह किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को युवक की लोकेशन मिलने पर उन्होंने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसी दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। उधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस के अनुसार, किशोरी के अपहरण के आरोप में चिल्हिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया था। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसे 29 मई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले में पुलिस ने मतांतरण से संबंधित कोई धारा नहीं लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments