#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित पोखरा बाजार के श्रीराम जानकी हनुमान गढ़ी मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे हजारों श्रद्धालुओं ने सपरिवार भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन श्री पोखरा सरकार के तत्वावधान में संपन्न हुआ। मंदिर के महंत गिरजेश दास जी महाराज और समस्त हनुमंत जी महाराज के कुशल प्रबंधन में भंडारा निर्विघ्न रूप से चला। इस अवसर पर गौरव सिंह, ओमनंदन, रीता, गीत, वैष्णवी, विभव, सौरव सहित कई श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महंत गिरजेश दास जी महाराज ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सद्भावना बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ बैठकर भोजन करने से लोगों में अपनापन और भाईचारे की भावना जागृत होती है, जो वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भंडारे के दौरान भजन-कीर्तन का वातावरण भक्तिमय रहा। प्रसाद वितरण का क्रम देर शाम तक जारी रहा और देर रात तक चलता रहा। यह भंडारा प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होता है और क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। पोखरा, महुरैईया, बनकटिया, ऐठीडीह, कुढ़वा, मैढवा, नैकापार, अहिरौलिया, सडवालिया, कठार, जंगल, कप्तानगंज नगर बाजार, गोटवा, चिलमा सहित जिले के अन्य हिस्सों से भी भक्तों ने इसमें भाग लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पोखरा बाजार हनुमान गढ़ी मंदिर में भंडारा:भक्तों ने लिया प्रसाद, सद्भावना का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












