HomeHealth & Fitnessअपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए...

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के निस्तारण तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय अपराधियों, माफियाओं तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण एवं जब्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में चिह्नित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं आदतन अपराधियों की सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। चोरी, लूट, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित घटनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण पर जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने गौकशी एवं पशु तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments