नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने आज वार्ड संख्या-4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निगम पार्षद एवं ग्रामीण समिति दिल्ली के चेयरमैन योगेश राणा, नरेला ज़ोन के डीसी राघवेंद्र मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरू परचा, महामंत्री विश्वास राणा, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, ग्रामवासी, स्थानीय निवासी तथा नरेला ज़ोन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं, स्ट्रीट लाइटों, सफाई कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे वार्ड में एक भी कम्पेक्टर उपलब्ध न होने की समस्या उठाते हुए तत्काल कम्पेक्टर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की डिस्पेंसरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का भी निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक सुविधाओं के सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जहां-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब पाई गईं, उन्हें शीघ्र ठीक कराने तथा जरूरत वाले स्थानों पर नए लाइट पॉइंट लगाने के निर्देश भी दिए गए।
जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Rekha Gupta के मार्गदर्शन में पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने, सफाई संसाधनों को बढ़ाने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। निगम प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
अलीपुर वार्ड-4 का निरीक्षण, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












