फिरोजाबाद, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी ) द्वारा अनोखी मुहिम चलाकर ट्रेन के यात्रियों व अन्य लोगो को पत्थरबाजी व जहर खुरानी की घटनाओं के खिलाफ जागरूक किया
फिरोजाबाद जीआरपी टीम द्वारा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन व उसके आसपास होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये लाईन के किनारे पैदल गस्त कर लोगो को जागरूक किया। एवं ट्रेनों के अन्दर जाकर यात्रा कर रहे यात्रियों को जहर खुरानी की घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए सचेत किया। जीआरपी के अधिकारियों द्वारा यात्रियों से किसी भी अजनवी व्यक्ति के द्वारा किसी भी तरह की खाद्य सामिग्री एवं पेय पदार्थ बिस्कुट, नमकीन, या प्रसाद के रूप में दी जाने वाली मिठाईयों और कोल्डड्रिंक, चाय अथवा जूस आदि को लेने व उसका सेवन न करने के लिए जागरूक किया।
यात्रा के दौरान ट्रेन के गेट अथवा पायदान खड़े होकर या बैठकर यात्रा न करने के बारे में भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि अगर आपको स्टेशन अथवा ट्रेन के अन्दर इस तरह की घटना करने वाला या सन्दिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने अथवा ट्रेन के भीतर चल रही जीआरपी एस्कॉर्ट को जानकारी दे।और जिम्मेदार नागरिक बनकर सहयोग करे।
रेलवे स्टेशन और उसके आसपास पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने को ट्रेन यात्रियों व अन्य लोगो को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












